ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी को खैरागढ़ पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में सट्टा और जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खैरागढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि वार्ड क्रमांक 06 बरेठपारा खैरागढ़ निवासी सतीश रजक अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को सट्टा खिलाते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल कीमत लगभग 10 हजार रुपये नगदी 2000 रुपये तथा सट्टा पट्टी जप्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं 7 के तहत अपराध क्रमांक 130/26 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा जिले में अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version