गंडई में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 2,870 रुपये नकद और ताश की 52 पत्ती जब्त

गंडई। नगर के वार्ड क्र.09 स्थित मस्जिदपारा में जुआ खेलने की सूचना पर गंडई पुलिस ने देर रात दबिश देकर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 2,870 रुपये नकद, ताश की 52 पत्ती तथा प्लास्टिक की बोरी जब्त की है।पुलिस के अनुसार 24 नवंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि मस्जिदपारा स्थित मस्जिद के पास कुछ लोग मोबाइल की रोशनी में ताश की 52 पत्तियों पर हार-जीत का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर मौके पर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे तीन लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैलेन्द्र कांडे (49 वर्ष), मनीष कुम्भकार (26 वर्ष) और राजकुमार कोसरे (28 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों गंडई के वार्ड क्रमांक 09 महामाईपारा के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के जुआ फड़ और पास से कुल 2,870 रुपये बरामद किए। इनमें शैलेन्द्र कांडे से 1,050 रुपये, मनीष कुम्भकार से 800 रुपये और राजकुमार कोसरे से 1,020 रुपये शामिल हैं। इसके अलावा ताश की 52 पत्ती और प्लास्टिक की बोरी भी जब्त की गई। मामले में थाना गंडई में अपराध क्रमांक 378/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद जमानतदार प्रस्तुत किए जाने पर जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया।

↑
Exit mobile version