Uncategorized

तोरण साहू बने अध्यक्ष, एमए राजनीतिशास्त्र परिषद का हुआ गठन

सत्यमेव न्यूज के लिए मनोहर सेन खैरागढ़। रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में प्राचार्य डॉ.ओ.पी.गुप्ता के निर्देशानुसार एमए राजनीतिशास्त्र परिषद 2025 का गठन किया गया। परिषद का गठन विभागाध्यक्ष प्रो.सुरेश कुमार आडवाणी की अध्यक्षता में, जनभागीदारी शिक्षक यशवंत सोनी तथा छात्र संघ अध्यक्ष वासु सिंह की उपस्थिति में मेरिट सूची के आधार पर किया गया।
गठित परिषद में तोरण साहू को अध्यक्ष, झालिनी वर्मा को उपाध्यक्ष, लीलम चंदेल को सचिव, नंदिनी वर्मा को सह सचिव, दिलेश्वर पाटिला को कोषाध्यक्ष, विजय वर्मा को सांस्कृतिक सचिव और आरती बंजारे को साहित्यिक सचिव नियुक्त किया गया। सदस्यता में वासु सिंह, सपना बंजारे, पीयूष यदु, प्रवीण वर्मा, रोशन वर्मा, प्रीति वर्मा, डिगेश्वरी वर्मा, अरविंद वर्मा, निर्मला वर्मा, प्रियंका वर्मा और प्रवीण धुर्वे शामिल किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. सुरेश कुमार आडवाणी ने कहा कि राजनीतिशास्त्र परिषद का गठन छात्रों के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page