Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

उत्कृष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हुई एएसपी नेहा पांडेय

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. दिवस के 78वें वर्षगांठ पर 15 अगस्त को नवीन जिला केसीजी में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पांडेय को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिये भारतीय पुलिस पदक (राष्ट्रपति पदक) से सम्मानित किया गया है। एएसपी श्रीमती पांडेय को यह पदक प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदान किया गया। बता दे कि श्रीमती नेहा पाण्डेय ऊर्जावान एवं समर्पित उच्च पदस्थ अधिकारी हैं जो वर्तमान में एडिशनल एसपी के पद पर पदस्थ हैं।

अपनी विभिन्न पदस्थापनाओं के दौरान महत्वपूर्ण अपराधों में सराहनीय कार्य किया है। खासकर महिलाओं से संबंधित गंभीर अपराधों में अपनी विश्लेषणात्मक शैली एवं नेतृत्व क्षमता का परिचय देकर उन्होंने विभाग में विशेष स्थान प्राप्त किया है। इनमें से कई मामलों में आरोपियों को आजीवन कारावास तथा 10 वर्ष से अधिक की सजा भी हुई है। खास बात यह है कि एएसपी श्रीमती पांडेय के द्वारा जशपुर जिले में चलाए गए मानव तस्करी विरोधी अभियान में 100 से अधिक गुमशुदा बच्चों की पहचान की गई और इस अभियान की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना भी हुई थी। एएसपी नेहा पांडेय की इन उपलब्धियों को देखते हुये उनकी असाधारण सेवाओं के सम्मान में उन्हें भारतीय पुलिस पदक (राष्ट्रपति पदक) से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर जिला पुलिस कप्तान आईपीएस त्रिलोक बंसल सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page