Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर चर्चा एवं गोष्टी का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. शासकीय महाविद्यालय ठेलकडीह में पुण्यश्लोक माता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष चर्चा एव गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके अद्वितीय योगदान और प्रेरणादायक जीवन पर आधारित चर्चा हुई। मुख्य वक्ता भाजपा नेता घम्मन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुरूप अहिल्या बाई होलकर की जयंती पूरे भारत वर्ष में मनाया जाना बताया गया उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर की भूमिका और रानी अहिल्या बाई की मंदिर हिंदू धर्म की रक्षा करने की बात बताया। मंडल भाजपा अध्यक्ष भोज बंजारे ने माता अहिल्या बाई के त्याग व जनसेवा से ओतप्रोत जीवन तथा उनके पुण्यमयी कार्यों को प्रेरक बताते हुये वर्तमान परिवेश में उनके आदर्श जीवन को आत्मसात करने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भुनेश्वरी जीवन देवांगन ने रानी अहिल्या बाई के नारी सशक्तिकरण, मराठा साम्राज्य के महारानी, उनकी अदम्य साहस, प्रक्रमी और दयालु होने की बात बताई। टीलेश्वर साहू ने उनकी जीवनी और 300 साल पहले समाज में चल रहे सामाजिक कुरीति सती प्रथा जैसे विषयों पर चर्चा की। शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकडीह के प्राचार्य डॉ.अजय श्रीवास्तव और संस्था के प्रोफेसर डॉ.एलसी सिन्हा ने भी रानी अहिल्याबाई होलकर की जीवनी पर अपने विचार रखे। महाविद्यालय के छात्रों ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में भोज बंजारे भाजपा मंडल अध्यक्ष ठेलकाडीह श्यामसुंदर साहू, सविता जागडे, तोपसिंह राजपूत, जीवन देवांगन, भुवन वर्मा, योगेंद पाल, नारायण साहू, महेश पाल, संतोष जैन, एवन विश्वकर्मा, उदय वर्मा, संतराम साहू, देवानंद वर्मा, दादू देवांगन, ललित जैन, ध्यान चंद बाफना, संतोष टंडन, नेमदास साहू सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page