KCG

महिला सेल ने पीड़ित महिला की एक वर्षीय बच्ची का मनाया जन्मदिन

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. केसीजी जिले में पुलिस विभाग के द्वारा महिला सेल की स्थापना की गई है। 14 मई मंगलवार को पीड़ित महिला को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। साथ ही उसके पति व परिजन से भी महिला सेल के द्वारा पूछताछ की गई है। इस दौरान पता चला की पीड़ित महिला की एक वर्षीय बच्ची का जन्म दिन है। इस जानकारी के बाद महिला सेल के द्वारा मानवीय भाव से बच्ची का जन्म दिन मनाकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को समझौता कराया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी शक्ति सिंह, महिला अधिकारी प्रियंका पैकरा, गन्नू लाल साहू, धनेश ठाकुर सहित स्टाफ के अन्य कर्मचारी व परिजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page