राजनांदगांव

कलेक्टर ने किसानों से की गौठानों में पैरादान करने की अपील

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टर डॉ.जगदीश कुमार सोनकर ने जिले के किसानों से गौठानों में चारे की व्यवस्था के लिये पैरा दान करने की अपील की है. ज्ञात हो कि गांवों में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये गौठान बनाया गया है. इन गौठानों में गोधन के चारे एवं पानी का नि:शुल्क प्रबंध गौठान समितियों द्वारा किया गया है.

पशुधन के लिये गौठानों में सूखे चारे का पर्याप्त प्रबंध हो सके इसके लिये किसानों से आग्रह किया है कि धान की कटाई के बाद खेतों में पैरा जलाने के बजाय अपने गांव के गौठान समिति को दान करें. जिलाधीश ने किसानों से गौठान में गौमाता के आहार के लिये पैरादान करने का आव्हान करते हुये कहा कि इससे गोधन के लिये चारे का इंतजाम करने में समितियों को आसानी होगी. कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में धान कटाई और मिंजाई का काम तेजी से चल रहा है. खेतों में पराली जलाने से प्रदूषण एवं स्वास्थगत समस्याएं पैदा होती है. यह नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का भी उल्लंघन है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page