
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। पर्यावरण संरक्षण हरियाली संवर्धन एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आत्मनिर्भर खैरागढ़ के तत्वावधान में रविवार 2 अगस्त को एक पौधा दोस्ती के नाम जनजागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत सुबह 8 बजे जयराम तालाब परिसर पिपरिया में पौधरोपण कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर नागरिक अपने मित्रों के साथ एक-एक पौधा लगाकर दोस्ती को प्रकृति से जोड़ने का संदेश देंगे। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा खैरागढ़ को हराभरा और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जनसहभागिता बढ़ाना है। आयोजकों ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि चलो आज संकल्प लें एक पौधा लगाएं अपने यार के नाम। कल यही पौधा हरियाली खुशहाली और हमारी पहचान बनेगा। अभियान का संदेश है कि “पेड़ लगाएं जीवन बचाएं दोस्ती निभाएं धरती सजाएं। आयोजकों के अनुसार हर दोस्ती होगी यादगार जब लगाएंगे एक पौधा एक साथ। छोटा सा पौधा बड़ा बदलाव की भावना के साथ सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर पौधरोपण करने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य हमर खैरागढ़ हरियर खैरागढ़ आत्मनिर्भर खैरागढ़ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजकों ने कहा कि आइए पेड़ लगाकर प्रकृति को संवारें भविष्य को सुरक्षित बनाएं और हरियाली की ओर एक कदम बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर खैरागढ़ के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।