अहमदाबाद हवाई जहाज हादसे में मृतजनों को दी गई श्रद्धांजलि

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. अहमदाबाद एयर क्रैश की खबर सुनकर पुरे देश में शोक की लहर फैल गई। इस दुखद घटना में 241 यात्रियों की मौत पर आत्मनिर्भर खैरागढ़ की टीम व नगर पालिका और स्वच्छता दीदीयों ने धरमपुर नदी में श्रमदान बाद अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। टीम ने मृत जनों के पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये ईश्वर से संबल मान प्रार्थना की। आत्मनिर्भर खैरागढ़ के सदस्य, समाजसेवी, नगर पालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारी और स्वच्छता दीदी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अभियान की ओर से अनुराग शाँति तुरे व पालिका प्रशासन के मुखिया नरेश वर्मा ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और आज पीड़ित परिवारों को अथाह संवेदना और ढांढस की आवश्यकता है, हम मन और पूर्ण प्रार्थना से उनके साथ खड़े हो। इस दौरान नगर पालिका की स्वच्छता दीदीयों ने भी शोक संदेश जारी कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। खैरागढ़ के प्रबुद्धजनों ने भी इस दु:खद और अतिलोमहर्षक हादसे पर शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस मुश्किल समय में खैरागढ़ के लोग पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं और उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आत्मनिर्भर खैरागढ़ की टीम और नगर पालिका की इस पहल ने खैरागढ़ के लोगों को एकजुट कर दिया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Exit mobile version