KCGहेल्थ

अस्पताल कैंटीन सहित किराना दुकानों में मिली खामियां, खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिए सुधार के निर्देश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अस्पताल कैंटीनों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभिहित अधिकारी सिद्धार्थ पांडे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा दल ने सिविल अस्पताल खैरागढ़ तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान की कैंटीनों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, खाद्य भंडारण एवं सुरक्षा मानकों की गहन जांच की।निरीक्षण के दौरान महिला समूहों द्वारा संचालित किचन एवं कैंटीनों में कई स्थानों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गई। टीम ने संबंधित संचालकों को तत्काल सुधार करने के सख्त निर्देश दिए तथा स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने को कहा। कार्रवाई के दौरान छुईखदान स्थित मेसर्स कृष्णा बेकर्स से मावा केक का सर्विलांस सैंपल लिया गया। खाद्य सुरक्षा दल ने नमूने को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेज दिया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक्सपायरी खाद्य सामग्रियों को किया गया नष्ट

निरीक्षण के दौरान बाजार में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक एवं कुरकुरे बिक्री के लिए रखे पाए गए। टीम ने इन्हें मौके पर ही नष्ट कराते हुए संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। विभाग ने स्पष्ट किया कि एक्सपायरी खाद्य पदार्थों का विक्रय अथवा भंडारण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा दल ने जिले की कई किराना दुकानों का निरीक्षण कर व्यापारियों को खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन अद्यतन रखने, स्वच्छता बनाए रखने तथा एक्सपायरी सामग्री तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
विभाग ने बताया कि जिलेभर में आगामी दिनों में भी इसी प्रकार की औचक निरीक्षण कार्रवाई जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा को लेकर केंद्र एवं राज्य स्तर पर निगरानी तंत्र को लगातार मजबूत किया जा रहा है ताकि आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page