
खैरागढ़ निवासी 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार
सत्यमेव न्यूज छुईखदान। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छुईखदान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नर्मदा कुंड के पास बुढ़ानभाठ रोड छुईखदान क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टिकेश पटेल (21 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 09 तुरकारी पारा खैरागढ़ को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 30 पौवा देशी शोले प्लेन शराब कुल 5.400 बल्क लीटर जिसकी कीमत लगभग 2400 रुपये है जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना छुईखदान में अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी को 21 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में खैरागढ़ के उपजेल सलोनी भेज दिया गया। इस कार्रवाई में छुईखदान पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने बताया कि जिले में शराब जुआ और सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।