
सत्यमेव न्यूज छुईखदान। केसीजी जिले की छुईखदान पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोटरसाइकल में शराब रखकर बिक्री के उद्देश्य से परिवहन कर रहा था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब नगदी और बाइक जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र में जुआ सट्टा और अवैध शराब कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छुईखदान मुख्य मार्ग स्थित धनेश चंदेल के पोल्ट्री फार्म के सामने घेराबंदी कर कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस ने उदयपुर निवासी शेख मिलतार (53 वर्ष) को पकड़ा। उसके पास मौजूद सफेद थैले की तलाशी लेने पर 11 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की और 20 पौवा देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 5.580 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत करीब 2920 रुपये आंकी गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 AS 8649, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये है साथ ही 3800 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ छुईखदान थाना में अपराध क्रमांक 176/2026 दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर उप जेल सलोनी भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।