पॉलिटिक्स

खेमराज बने भाजपा के सक्रिय सदस्य

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता अभियान अनवरत जारी है। इसी कड़ी में खैरागढ़ अंचल के सक्रिय भाजपा नेता एवं समाजसेवी खेमराज जैन ने पार्टी की सक्रिय सदस्यता ली है। पार्टी की सक्रिय सदस्यता का मापदंड पूरा करते हुये खेमराज जैन को शहर मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन ने सदस्यता दिलाई। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमूदास साहू विशेषरूप से उपस्थित थे। श्री जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी व लोकप्रिय लोकतांत्रिक पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनहित के सतत कार्य किये जा रहे हैं। इसी वजह से लोग बड़ी संख्या में भाजपा का सदस्य बनकर खुद को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page