KCG

मिडिल हेडमास्टर की पदोन्नति सूची जारी करने वाला प्रदेश का पहला संभाग बना दुर्ग

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी अटल नगर नवा रायपुर के आदेश पर दिनांक 5 मार्च 2019 में जारी स्कूल शिक्षा सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 में निहीत प्रावधान अनुसार निर्धारित न्यूनतम अनुभव 5 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षकों को छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी ने दिनांक 10 फरवरी 2021 में दिये गये निर्देशानुसार संभाग स्तरीय विभागीय पद्दोन्नति, छानबीन समिति द्वारा किये गये अनुशंसा पर वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 4300 लेबल 9 में संवर्ग से 622 एवं टी संवर्ग से 95 शिक्षक प्रधान पाठक मिडिल के पद पर पदोन्नति हुये है। संभाग कार्यालय से जारी आदेश में स्कूल शिक्षा विभाग से जारी निर्देश अनुसार कॉन्सलिंग का आदेश पृथक से जारी किया जाएगा। संघ के सदस्य विनोद गुप्ता, ओम प्रकाश पांडेय, कमल वैष्णव रूपेश कुमार देवांगन, ने बताया कि ई संवर्ग से 254, एल बी संवर्ग से 368, और टी संवर्ग 95 शिक्षको की पदोन्नति हुये है। संघ के सदस्यों एवं पदोन्नति शिक्षकों ने संयुक्त संचालक आर.एल.ठाकुर, सहायक संचालक के.के शुक्ला, ए.एन.वी स्वामी के प्रति आभार जताते हुये जल्द ही काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page