अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण और उत्थान को लेकर हुआ सम्मान समारोह

जिला मुख्यालय के राजपूत क्षत्रिय भवन में जुटी अलग-अलग क्षेत्र में कार्य कर रही नारी शक्तिवंट
सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय के राजपूत छत्रीय भवन में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान का संदेश दिया गया. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित संवाद में महिला मुक्ति मण्डल से जुटी विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं ने इस बात पर जोर दिया कि वे सशक्त हैं. संवाद की शुरूवात एक दूसरे के परिचय से हुआ. इसके बाद वंदना टांडेकर ने सबको अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और मंच संचालन करते हुए नारी शक्ति की महिमा का बखान किया. इसके बाद कार्यक्रम में शामिल हुई सभी अतिथियों ने अपने विचारों को सबसे साझा किया. इस दौरान कार्यक्रम में पहुंची अतिथि एसआई बिलकिस खान ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है महिलाओं को आर्थिक मोर्चे पर सक्षम करने और रोजगार से जोडने की जरूरत पर फोकस डाला. अतिथि संजूलिका मनोज डेनिल ने बताया की महिलाओं अपनी प्रतिभा, कौशल और जज्बे के दम पर अपना लोहा मनवाया है. महिला दिवस मनाने के कारण भी बताया और कहा कि महिलाओं के हौसले को बढ़ाने के लिए ही महिला दिवस मनाया जाता हैं. शीला ऊके ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं में उन्नति एवं विकास की अद्भुत क्षमता है. महिलाओं को विकास के पथ पर आने के लिए शिक्षित होने की बात कही. वही कुटीर उद्योगों के जरिए अच्छी खासी आमदनी की जा सकती है. डाॅ.खुशबू बिसेन ने महिलाओं और बच्चियों को स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की. साथ ही खिलेशवरी साहू, डॉअनुराधा वर्मा, डॉ.दुर्गेश नंदनी, क्रिस्टीना दास ने भी महिला दिवस पर आवश्यक विचार रखें और संवाद कार्यक्रम में उपास्थित महिलाओं की हौसला अफजाई की. कार्यक्रम के बाद महिलाओं ने स्वयं के व्यक्तित्व को एक शब्द में बखान करते हुए शक्ति और सकारात्मकता से जोड़ा. इस दौरान मंजू पटेल, पवन मरावी, इन्द्राणी वर्मा, गायत्री पटेल, गीता सारथी, सुमन यादव, जयश्री ताम्रकार, ममता वर्मा, भुनेश्वरी साहू, लता तिवारी, सुधा यादव, मोनिका यादव, महिला मुक्ति मण्डल के सदस्य व अन्य महिलायें मौजूद रही.