Advertisement
Uncategorized

होली से पहले यातायात नियमों पर जिला पुलिस की सख्ती

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। आगामी होली पर्व को देखते हुए जिला केसीजी यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान तेज कर दिया है। नियमों के उल्लंघन पर लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है। फरवरी माह में अब तक शराब पीकर वाहन चलाने के 21 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें से 15 मामलों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से 1 लाख 95 हजार रुपए का अर्थदंड वसूला गया। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के 17 मामलों में 8,500 रुपए का समन शुल्क लिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के 469 प्रकरणों में 1 लाख 64 हजार रुपए की वसूली की गई। इस प्रकार फरवरी माह में अब तक कुल 507 प्रकरणों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 3 लाख 67 हजार 500 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई है।

शराब पीकर वाहन चलाने सहित अन्य गंभीर प्रकरणों में 25 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन के लिए प्रतिवेदन आरटीओ कार्यालय को भेजा गया है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जागरूकता अभियान के साथ-साथ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page