Uncategorized

होली में दिखा उल्लास, नगरवासियो ने प्रेम, सद्भावना एवं भाईचारा के साथ मनाई होली

सत्यमेव न्यूज अंबागढ चौकी:- रंग अबीर का पर्व होली नगर सहित संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। पुलिस की सक्रियता से इस वर्ष होली में छिटपुट मारपीट से जुडी घटनाओ के अलावा कोई बड़ी वारदात नही हुई। होली शांतिपूर्ण माहौल मेंसम्पन्न हुआ। प्रेम सद्भावना एवं कौमी एकता का पर्व होली में लोगो में काफी उल्लास व उत्साह देखा गया। नगर व क्षेत्रवासियो ने छक कर एक दूसरे को रंगो से भिंगोया एवं गुलाल से सरोबर कर दिया। होली से एक दिन पूर्व पुलिस द्वारा निकाले गए फ्लैग मार्च एवं होलीका दहन सहित होली के दिन एवं रात पुलिस की चौकसी तथा सक्रियता से अन्य वर्ष के मुकाबले इस बार होली में नगर व क्षेत्र में कही कोई बड़ी घटना एवं दुर्घटना नही घटी। होली से एक दिन पूर्व नगर के चारो दिशाओं में चेकिंग पांइट लगाकर तीन सीट एवं लापरवाहीपूर्ण वाहन चलाने वाले तथा दुपहिया वाहनो के साइलेंसर निकालकर वाहन चलाने वाले चालको तथा बिना लाइंसेंस के वाहन चलाने वाले नाबालिगो के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस की सख्ती के बाद होली के दिन असामाजिक तत्व भूमीगत नजर आए वहीं होली के एक दिन पूर्व सोशल मीडिया में गुंडा बदमाशो की तरह रील बनाकर डालने वाले आधा दर्जन आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कि गई वहीं जेल भेज दिए जाने से नगर में इस बार होली में मारपीट एवं अन्य वारदात की शिकायते प्रायः न के बराबर मिली जिससे नगर में होली पूरी तरह शांतिपूर्ण मनाया गया। होली में नगर में जगह जगह होली मिलन का आयोजन किया गया। लोगो ने प्रेम व सद्भावना के प्रतीक होली का पर्व उल्लास व आंनद के साथ मनाया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगर के बस स्टैंड में होली मिलन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होने नगरवासियो को रंग गुलाल लगाकर होली शांतिपूर्ण तथा भाईचारा के साथ मनाने का संदेश दिया। उन्होने कहा कि यह पर्व हमे बुराई पर अच्छाई का संदेश देता है। इसलिए हमे ईर्ष्या, द्वेष व बैर त्यागकर प्रेम, शांति व कौमी एकता के साथ होली मनानी चाहिए।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page