Advertisement
Uncategorized

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय एवं नवीन कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ में संयुक्त रूप से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल दिवस का आयोजन प्राचार्य डॉ.ओ.पी. गुप्ता के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.जितेंद्र कुमार साखरे ने जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला वहीं नवीन कन्या महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक दुर्वासा सिन्हा ने मेजर ध्यानचंद के जीवन वृतांत और उनके खेल-जगत में असाधारण योगदान से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। खेल दिवस पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बैडमिंटन, कैरम, शतरंज सहित विभिन्न खेलों में भाग लिया। इंडोर गेम्स में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में तोमेश वर्मा (एम.कॉम तृतीय सेमेस्टर) प्रथम एवं अखिल नामदेव (एम.कॉम तृतीय सेमेस्टर) द्वितीय स्थान पर रहे। शतरंज प्रतियोगिता में परमेश्वर सारथी (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) प्रथम और लीना वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। कैरम प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से टिकेंद्र वर्मा (हिंदी तृतीय सेमेस्टर) एवं पूजा वर्मा (हिंदी तृतीय सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि द्वितीय स्थान पर दिव्या धुर्वे (हिंदी तृतीय सेमेस्टर) एवं वर्षा वर्मा (बी.ए. तृतीय वर्ष) रहीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण सुरेश आडवाणी (राजनीति शास्त्र), यशपाल जंघेल, डॉ. मेधाविनी तुरे, डॉ.उमेंद चंदेल (हिंदी), सतीश माहला (अर्थशास्त्र), विनय चौहान (ग्रंथपाल), डॉ.परमेश्वरी टांडिया (समाजशास्त्र), हिरेन्द ठाकुर (वाणिज्य), धरपाल वर्मा, टेकराम (क्रीड़ा अधिकारी), दुर्वासा सिन्हा (इतिहास), अजय वर्मा (वनस्पति शास्त्र) सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page