‘सेवा मेरा योगदान एवं स्वच्छता ही सेवा’ की भावना के साथ चला अभियान
स्वच्छ एवं सुंदर कार्यस्थल बनाए रखने का लिया संकल्पखैरागढ़। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान एवं स्वच्छता ही सेवा’ की भावना को आत्मसात करते हुए जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान कार्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर फैले कचरे एवं अनावश्यक सामग्री को हटाया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने परिसर के अलग-अलग हिस्सों की सफाई कर उसे स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान सभी ने अपने कार्यस्थल को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।स्वच्छता को बनाया जाए जीवनशैली का हिस्सास्वच्छता अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी विशेष दिवस या अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए निरंतर स्वच्छता की आदत को जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है।इस अवसर पर उप संचालक पंचायत राज तिवारी, एसबीएम जिला समन्वयक सलीम खान, श्री दीनानाथ लिहारे, सी.के. पाण्डेय, गजेंद्र साहू, राजकुमार, आशीष साहू एवं हेमंत देवांगन सहित जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
आम नागरिकों से भी की गई सहभागिता की अपील
अभियान के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आम नागरिकों से अपने घर, कार्यालय तथा आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ एवं सुंदर समाज का निर्माण संभव है और प्रत्येक नागरिक का छोटा-सा योगदान स्वच्छता के बड़े संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
