Uncategorized

स्थापना दिवस समारोह को लेकर हुई कांग्रेस कमेटी की महती बैठक

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 28 दिसंबर (रविवार) को प्रस्तावित कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, समय-सारणी, प्रचार-प्रसार, आमंत्रण व्यवस्था तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। साथ ही अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि कांग्रेस स्थापना दिवस देश के संविधान, लोकतंत्र और जनहित के लिए किए गए संघर्षों की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। इसे सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर अनुशासन एवं निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने भी सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष भीखम छाजेड़, ब्लॉक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान, पं.मिहिर झा, गुलाब चोपड़ा, अरशद हुसैन, पार्षद पुरुषोत्तम वर्मा, राधे पटेल, जितेंद्र सिंह गौर, यतेंद्र जीत सिंह छोटू, रविंद्र सिंह गहरवार, समीर कुरैशी, मनोहर सेन, मनोज बैद, गीता यादव, सुहैल खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page