स्कूल की खिड़की तोड़कर आठ हजार का सामान चोरी

छुईखदान। शासकीय प्राथमिक शाला पदमावतीपुर में अज्ञात चोरों ने 23 एवं 24 सितंबर की दरम्यानी रात खिड़की तोड़कर स्कूल में प्रवेश किया और एम्प्लीफायर, यूनिट व माइक्रोफोन समेत करीब 8 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने छुईखदान थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि चोरी हुआ एम्प्लीफायर सेट, यूनिट और माइक्रोफोन महज तीन दिन पहले ही खैरागढ़ से स्कूल के लिए खरीदा गया था। नए उपकरणों की खरीद के कुछ ही दिनों बाद चोरी की वारदात होने से विद्यालय प्रबंधन में चिंता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों का पता लगाने और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए कार्रवाई शुरू करने की बात कही है।

Exit mobile version