KCG

शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ में आज पीएमआईएस योजना के तहत पंजीयन शिविर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस 3.0) के अंतर्गत पात्र युवाओं के पंजीयन के लिये 17 जुलाई 2026 को एक दिवसीय पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें इच्छुक अभ्यर्थियों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उनका निःशुल्क ऑनलाइन पंजीयन भी किया जाएगा। संस्था से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा जिन्होंने 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर उत्तीर्ण की है और वर्तमान में किसी नियमित रोजगार में नहीं हैं इस योजना के लिए पात्र हैं साथ ही अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम होना भी आवश्यक है। पंजीयन के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों को देश एवं राज्य की शीर्ष कंपनियों में 6 से 9 माह की इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप के दौरान अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 9,000 रुपये की आर्थिक सहायता तथा आकस्मिक खर्चों के लिए 6,000 रुपये की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त इंटर्न को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवरेज भी दिया जाएगा जिसका प्रीमियम सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। शिविर में भाग लेने अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, बैंक पासबुक, शैक्षणिक अंकसूची एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ से संपर्क कर सकते हैं। संस्था द्वारा संपर्क नंबर 9685200188 जारी किया गया है वहीं ऑनलाइन पंजीयन के लिए अभ्यर्थी https://pminternship.mca.gov.in/login/ लिंक का भी उपयोग कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page