छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

सुशासन तिहार में बैगा परिवार को मिला पक्का आशियाना

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। सुशासन तिहार के तहत जिले के छुईखदान विकासखंड स्थित ग्राम सरोधी में रविवार को एक भावुक पल देखने को मिला जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत बैगा परिवार के हितग्राही सुभान सिंह मेरावी को उनके नए आवास की चाबी सौंपकर गृह प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री के हाथों अपने सपनों का घर मिलने पर सुभान सिंह और उनका परिवार भावुक हो उठा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि प्रदेश का मुख्यमंत्री स्वयं गांव पहुंचकर उन्हें घर की चाबी देगा। उनके अनुसार यह मकान केवल एक घर नहीं बल्कि सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। सुभान सिंह के परिवार में पत्नी दसरी बाई दो पुत्र राजेंद्र और सूरज तथा दो पुत्रियां इंदकुवर और निरसिया हैं। परिवार खेती किसानी कर जीवनयापन करता है। उन्हें वन अधिकार पट्टा के तहत 3 एकड़ 2 डिसमिल भूमि मिली है जिस पर खेती कर परिवार का भरण पोषण किया जा रहा है। वहीं महतारी वंदन योजना के माध्यम से उनकी पत्नी को नियमित आर्थिक सहायता भी प्राप्त हो रही है। ग्राम सरोधी में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले में 858 बैगा परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं जिनमें से 806 आवास पूर्ण हो चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page