KCG

सीमेंट खदान व फैक्ट्री के विरोध के बीच किसान अधिकार संघर्ष समिति ने किया वृक्षारोपण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। क्षेत्र में प्रस्तावित सीमेंट खदान एवं फैक्ट्री के विरोध के बीच किसान अधिकार संघर्ष समिति ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हनुमान मंदिर परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एवं पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, मोतीलाल जंघेल, अध्यक्ष लुकेश्वरी जंघेल, उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ठाकुर सहित राजकुमार जंघेल, कामदेव जंघेल, संजू चंदेल, मन्नू चंदेल, रमेश साहू, बीरेन्द्र जंघेल, श्रवण जंघेल, मुकेश पटेल, नोहर जंघेल, कैलाश जंघेल, डॉ.नेतराम जंघेल, हुकुमचंद जंघेल, अशोक जंघेल, प्रेमलाल जंघेल तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने कहा कि प्रस्तावित सीमेंट खदान एवं फैक्ट्री से कृषि, पर्यावरण, जलस्रोतों और स्थानीय जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि किसान अधिकार संघर्ष समिति लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचा रही है। समिति केवल विरोध तक सीमित नहीं है बल्कि वृक्षारोपण जैसे सकारात्मक प्रयासों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक है जब वह किसानों की आजीविका, प्राकृतिक संसाधनों और आने वाली पीढ़ियों के हितों की रक्षा करते हुए आगे बढ़े। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने “पेड़ लगाओ–पर्यावरण बचाओ, खेत बचाओ–भविष्य बचाओ” का सामूहिक संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page