KCG

सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर शैडो विधायक ने मरीजों से पूछी समस्या

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के शैडो विधायक विक्रांत सिंह खैरागढ़ के सिविल अस्पताल पहुँचे जहाँ अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य का उन्होंने जायजा लिया वहीं मरीजो से शासन स्तर पर मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बीएमओ डॉ.विवेक बिसेन ने अस्पताल में चल रही साथ सुविधाओं के विषय में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, टीके चन्देल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गिरजा चन्द्राकर, विकेश गुप्ता, विनय देवांगन, कमलेश कोठले, नंद चन्द्राकर, नीलिमा गोस्वामी, देवीन कोठले, महेश गोस्वामी, हरप्रसाद वर्मा, लाला वर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ.पंकज वैष्णव, डॉ.आकाश कन्नौजे सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page