राजनांदगांव

साहू समाज ने कलेक्टर से की मुढ़ीपार में महाविद्यालय की मांग

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. मुढ़ीपार परिक्षेत्रीय साहू संघ तहसील-खैरागढ़ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर डॉ.जगदीश सोनकर से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई दी साथ ही उन्होंने क्षेत्र की बहुप्रतिक्षित मांग पर चर्चा करते हुये मुढ़ीपार में शासकीय भक्त माता कर्मा नवीन महाविद्यालय खोले जाने की मांग की. इस दौरान डॉ.सोनकर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा गया. इस अवसर पर अध्यक्ष लादू राम साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती कांति साहू, सचिव दिलीप कुमार साहू, कोषाध्यक्ष जैनेन्द्र साहू, सलाहकार केशव साहू, संरक्षक पुरूषोत्तम साहू, संयोजक हरिराम साहू, कुमेश साहू, सह-संयोजक बिहारी साहू, सचिव सुरेश साहू, मुकेश साहू व परदेसी साहू सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page