KCG

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्या

खैरागढ़. साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान नगर के वार्ड क्र.11 किल्लापारा निवासी प्रमोद कुमार द्वारा सड़क चौड़ीकरण के प्रकरण में मुआवजा राशि दिलाने आवेदन दिया गया वहीं वार्ड क्र.14 सोनेसरर के किसानों ने अधूरे नहर नाली निर्माण को पूर्ण कराने आवेदन दिया है। इसी तरह पद्मावतीपुर निवासी रामकुमार साहू ने अपने निजी कार्य के लिये तथा ग्राम रूसे के ग्रामीणों ने पंचायत से संबंधित आवेदन दिये हैं। कलेक्टर श्री वर्मा ने आवेदनों को संबंधित विभागों भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page