राजनांदगांव

अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन

25 वर्षों से कार्य कर रहे भगवती मानव कल्याण संगठन ने की मांग

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नवनिर्मित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में चल रहे अवैध शराब बिक्री की रोकथाम को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन ने एसडीओपी दिनेश सिन्हा को ज्ञापन सौंपा है. भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने बताया कि विगत 25 वर्षों से अनेक जिलों एवं प्रदेशों में परमपूज्य सद्गुुरूदेव महाराज श्री शक्ति पुत्र महाराज जी से दीक्षा प्राप्त कर पूर्ण संकल्पित होकर डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर समाज को नशा मुक्त, मांसाहार मुक्त कर चरित्रवान, चेतनावान बनाकर समाज में आपसी भाई-चारे को बढ़ावा देने के लिये भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी दिन-रात कार्य करने के लिये संकल्पित है. परिणाम स्वरूप धीरे-धीरे नवीन पीढ़ी में परिवर्तन आ रहा है. उन्होंने खैरागढ़ में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की है जिसे लेकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन सदैव कानून के दायरे में रहकर शासन-प्रशासन की मदद करने की बात कही है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page