KCG

ग्राम गर्रापार की छात्रा स्वाती का प्रयास विद्यालय में चयन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खपरी सिरदार की होनहार छात्रा कु.स्वाती वर्मा पिता नीलकमल वर्मा ने प्रयास आवासीय विद्यालय में चयनित होकर विद्यालय सहित अपने गृह ग्राम गर्रापार का नाम रोशन किया है। स्वाती प्रतिदिन 3 किलोमीटर साइकिल चलाकर विद्यालय पहुँचती थी और पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी हमेशा आगे रही थी। स्वाती ने कक्षा आठवीं में 93 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसकी इस शानदार सफलता पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीलम सिंह राजपूत, बीआरसी सुजीत चौहान, सीएसी गणेश रजक, संस्था के प्रधान पाठक जागेश्वर सिन्हा, सुशीला परते, प्रमुख मार्गदर्शक इंदिरा चंद्रवंशी, खेमलाल निषाद, ज्ञानेंद्र, हरेंद्र, प्रकाश, शेरसिंह, सुश्री पुष्पा, सुश्री चंपा, लोकिन व डिगेश्वरी सहित समस्त ग्रामवासियों ने स्वाती को शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page