KCG

सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर खैरागढ़ महाविद्यालय में हुई विभिन्न गतिविधियां

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के आदेशानुसार एवं प्राचार्य डॉ.जे. के.साखरे के निर्देशानुसार रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा साइकिल रैली, संगोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने सरकार की 1 वर्ष की उपलब्धियां को रेखांकित किया। स्लोगन प्रतियोगिता में एमनलाल साहू प्रथम एवं नितेश साहू द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में टिकेंद्र वर्मा एवं साथी प्रथम स्थान पर और गिरवर साहू एवं साथी द्वितीय स्थान पर रहें। इसके पश्चात संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक प्रो.सुरेश आडवाणी, अर्थशास्त्र के प्राध्यापक प्रो. सतीश माहला, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. यशपाल जंघेल, अतिथि व्याख्याता हिंदी डॉ. उमेंद चंदेल उपस्थित रहें। संगोष्ठी के पश्चात् महाविद्यालय से जिला मुख्यालय तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page