KCG

खैरागढ़ इंग्लिश मिडियम स्कूल में मना गणतंत्र दिवस

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. खैरागढ़ इंग्लिश मिडियम स्कूल दाऊचौरा में इस वर्ष उत्साह के साथ 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस दौरान बंसत पंचमी का पर्व भी नन्हें छात्रों ने मनाया. गणतंत्र दिवस पर समाजसेवी व खैरागढ़ एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष समशुल होदा खान ने ध्वजारोहण कर स्कूल स्टाफ व छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस तथा बसंत पंचमी की बधाई दी. छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी साथ ही स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. स्कूल के नन्हेंं छात्रों को वर्ष भर के खेल-स्पर्धा व विविध प्रतियोगिता में भागीदारी करने पर स्कूल संचालक जावेदा हबीबी के द्वारा प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किया गया. इस पूरे आयोजन में संस्था अध्यक्ष समसुल होदा खान, कोषाध्यक्ष जफर उल्लाह खान, स्कूल संचालक जावेदा हबीबी, प्राचार्य वैशाली कुर्रे, कार्यक्रम प्रभारी शिक्षिका मोनिका बाल्मिक, शिक्षिका वंदना वर्मा, वंदीता यादव, दुर्गा निषाद, दिव्या निषाद के साथ छात्र-छात्राएं तथा पालकगण, कर्मचारी पूनम यादव व रंजनी चौरे उपस्थित रही.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page