KCG

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चेकिंग के दौरान कार से मिली 177 जोड़ी चांदी की पायल

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी नितेश कुमार गौतम, एसडीओपी खैरागढ़ लालचंद मोहले के मार्गदर्शन एवं थाना खैरागढ़ साइबर सेल प्रभारी अनिल शर्मा के द्वारा खैरागढ़ क्षेत्रांतर्गत लगातार शहरों से गुजरने वाले वाहनो की चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान 7 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मध्य नजर वाहनों के चेकिंग के लिये चण्डी मंदिर मुतेड़ा नवागांव रवाना हुआ था। वाहन चेकिंग के दौरान वाहन महेन्द्रा क्रमांक MP-ZA-3361 के डिक्की को चेक करने पर कपड़े के कमाण्डो बैग मे रखा हुआ अलग-अलग 08 नग नीले रंग के प्लास्टिक पन्नी मे कुल 177 जोड़ा चांदी का पायल मिला। वाहन में उपस्थित एक व्यक्ति जिसने अपना नाम अंशुल तिवारी पिता दीपक तिवारी उम्र 32 साल निवासी वार्ड न.21 गंजवासुदा थाना देहात गंजवासुदा जिला विदिशा मध्यप्रदेश को मौके पर धारा 94 बी.एन.एस.एस. नोटिस दिया जो अपने कब्जे में रखे 177 जोड़ा चांदी के पायल का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया। मौके पर गवाह राजेश रजक एवं अनिल श्रीवास्तव के समक्ष उक्त चांदी के 177 जोड़ा पायल को जप्त कर खैरागढ़ थाना लाया गया। जप्त की गई चांदी के 177 जोड़ा पायल का कुल वजन 34 किलो 943 ग्राम होना बता कर एक लिखित रसीद दिया गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक बिलकिश बेगम, आरक्षक मुरली वर्मा, चन्द्रविजय सिंह, चन्द्रकांत वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page