गण्डई। अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गण्डई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी और नकद रकम बरामद की है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी कलाम खान को पकड़ा गया है। उसके खिलाफ थाना गण्डई में अपराध क्रमांक 318/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर खैरागढ़ के सलोनी उप जेल भेज दिया गया है।
