KCG

विकसित कृषि संकल्प अभियान के लिये प्रशिक्षण के साथ हुई कार्यशाला

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. विकसित कृषि संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिये कलेक्टोरेट कार्यालय स्थित सभा कक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने मैदानी अमले को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए इसे जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कार्यशाला में कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य कर अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और किसानों को अधिकतम लाभ देने के निर्देश दिए। इस दौरान उपसंचालक कृषि राजकुमार सोलंकी उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, पशुपालन विभाग, मत्स्यपालन विभाग, सहकारिता विभाग के अधिकारी बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों को अभियान की रूपरेखा, लक्ष्यों तथा अमल की रणनीतियों से अवगत कराया गया। विकसित कृषि संकल्प अभियान का उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीक, सरकारी योजनाओं और बीमा लाभों की जानकारी देकर उनकी आय में वृद्धि और कृषि उत्पादन में सुधार करना है। विकसित कृषि संकल्प अभियान के उद्देश्य और लक्ष्य, अभियान की रूपरेखा और रणनीतियाँ, सरकारी योजनाओं और बीमा लाभों की जानकारी, उन्नत तकनीक का उपयोग और कृषि उत्पादन में सुधार, आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयास से अभियान को सफल बनाना कार्यशाला का उद्देश्य है जिसके तहत जिले के किसानों को विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से उन्नत तकनीक, सरकारी योजनाओं और बीमा लाभों की जानकारी प्रदान कर उनकी आय में वृद्धि और कृषि उत्पादन में सुधार करना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page