Advertisement
Uncategorized

संगीत विश्वविद्यालय में आज होगा तानसेन संगीत समारोह

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. तानसेन शताब्दी समारोह के अंतर्गत राष्ट्रीय आगाज श्रृंखला के तहत मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग एवं इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार 26 नवंबर को तानसेन संगीत समारोह 2024 का आयोजन किया जायेगा। विश्वविद्यालय के परिसर क्र.02 स्थित नरेन्द्रदेव प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक एवं कुलपति इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ सत्यनारायण राठौर, प्रधान सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन शिव शेखर शुक्ल, कुलसचिव इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ प्रेम कुमार पटेल व कार्यक्रम के संयोजक डॉ.लिकेश्वर वर्मा उपस्थित होंगे। संचालक संस्कृति एनपी नामदेव ने बताया कि संध्याकालीन संगीत सभाओं के पूर्व दोपहर 12 बजे से तानसेन केन्द्रित संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा जिसके बाद शाम 6 बजे पं.भुवनेश कोमकली, देवास के द्वारा गायन की प्रस्तुति होगी जहां तबला संगत रामेन्द्र सिंह सोलंकी भोपाल करेंगे तथा हारमोनियम संगत श्रीकांत पीसे नागपुर करेंगे। पं. अरुण एवं आयुष मोरोने इंदौर सितार वादन की प्रस्तुति देंगे जिसमें तबला संगत पं. अरविंद आदाज पुणे करेंगे। अंत में पं. जयदीप घोष कोलकाता के द्वारा सरोद वादन की होगी जिसमें तबला संगत पार्थ सारथी मुखर्जी भिलाई करेंगे। ज्ञात हो कि ग्वालियर में संगीत सम्राट तानसेन की समाधि स्थल पर प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने वाले विश्वप्रसिद्ध तानसेन संगीत समारोह का यह 100वां वर्ष है। इस श्रृंखला का तीसरा आयोजन इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में 26 नवम्बर की शाम 6 बजे से किया जायेगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page