अपराध

संगीत नगरी में सट्टा लिखने वाले आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नगर के राजफेमली वार्ड में सट्टा-पट्टी लिखने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी अनुसार एसपी संतोष सिंह, ओएसडी पुलिस अंकिता शर्मा व एएसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी दिनेश सिन्हा के निर्देशन में थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृृत्व में जुआ/सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार 6 जुलाई को सूचना मिली कि राजफेमली रूख्खड़ बाबा मंदिर के पास अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखकर लोगों को सट्टा नामक हार जीत का खेल खिला रहा है.

सूचना पर थाना खैरागढ़ पुलिस टीम मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की जहां आरोपी गिरीश सिंह पिता स्व.रमेन्द्र सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड क्र.04 राजफेमली को सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपी के पास से 1300 रूपये नगदी रकम, सट्टा-पट्टी व डॉट पेन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) के तहत अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया. आरोपी को पृृथक से धारा 151/107, 116(3) के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय खैरागढ़ के समक्ष पेश किया गया.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page