
विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

सत्यमेव न्यूज छुईखदान. सुशासन तिहार अंतर्गत तीसरे चरण में जिले के नगर पंचायत छुईखदान के मंगल भवन वार्ड क्र.8 में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों द्वारा आवेदनों की निराकरण के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। नगर पंचायत छुईखदान में कुल 478 आवेदन प्राप्त हुये। जिसमें 102 आवेदन का निराकरण किया जा चुका है। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 11 किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी किट एवं 7 कुपोषित बच्चों को पोषण आहार किट जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरण कराया गया तथा परिवहन विभाग द्वारा शिविर में 4 लर्निंग लायसेंस, श्रम विभाग द्वारा 12 श्रमिक कार्ड शिविर में बनाकर वितरण किया गया। इस अवसर पर शिविर में पूर्व अध्यक्ष गिरिराज किशोर दास, वरिष्ठ पार्षद अनुभा जैन, पन्ना मंडावी, पंचम साहू, अनुविभागीय अधिकारी अविनाश ठाकुर, तहसीलदार मोक्षदा देवांगन एवं नगर पंचायत छुईखदान के समस्त अधिकारी कर्मचारिगण व अन्य नागरिकगण उपस्थिति रहे।



