
विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी की रिपोर्ट खैरागढ़. विद्या भारती की व्यवस्था अनुसार सप्त शक्ति कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.साधना अग्रवाल ने की वहीं वक्ता के रूप में श्रीमती रोहिणी सिह, डॉ.श्रुति सिंह उपस्थित रहीं। श्रीमद्भगवद् गीता के दसवें अध्याय के 34 वें श्लोक में नारी के सप्तगुणों का वर्णन है। कीर्तिः श्रीवाक् च नारीणाम् स्मृतिर्मेधा घृति क्षमा। इस कार्यक्रम के माध्यम से कुटुंब प्रबोधन की भारतीय दृष्टिकोण, पर्यावरण के सम्बन्ध में भारतीय दर्शन और व्यवहार तथा भारत के विकास में महिलाओं का योगदान आदि विषय पर प्रकाश डाला गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा प्रेरणादायी महिलाओं के संदेश (वेशभूषा के साथ) प्रदर्शन किया गया। विद्यालय की ओर से 30 नवंबर को पोषक ग्राम खैरबना में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम सम्पन्न करवाया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता लीला साहू ने की जिनके द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वक्ता के रूप में श्रीमती सुमन साहू (पंच), श्रीमती लिलेश्वरी साहू (आंगनबाड़ी सहायिका), संयोजिका श्रीमती धनेश्वरी साहू एवं श्रीमती संजना साहू उपस्थित रही। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम बारह मासी, महिलाओं के प्रेरणादायी नृत्य आरंभ है प्रचंड, सावित्री बाई फूले पर नाटक एवं करमा नृत्य का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुश्री राजलक्ष्मी सिंह के मार्गदर्शन पर दोनो कार्यक्रम सम्पन्न हुए।