शिवानी को मिला पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय सचिव का दायित्व

खैरागढ़। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति रजि.ऑल इंडिया में खैरागढ़ की महिला पत्रकार शिवानी परिहार को राष्ट्रीय सचिव (महिला प्रकोष्ठ) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा द्वारा की गई है। नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि शिवानी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के साथ देशभर के पत्रकार साथियों के बीच आपसी भाईचारा, प्रेम और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि शिवानी अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन के विस्तार एवं मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। शिवानी परिहार खैरागढ़ के समाजसेवी रहे स्व.कमल सिंह परिहार की पुत्री हैं। उनकी नियुक्ति पर पत्रकार साथियों एवं संगठन से जुड़े सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Exit mobile version