KCG

खौड़ा को मिला आधुनिक पंचायत भवन, गृहमंत्री ने किया लोकार्पण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। विकासखंड छुईखदान के ग्राम खौड़ा में शनिवार को 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया। जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने भवन का शुभारंभ करते हुए कहा कि सशक्त पंचायतें ही ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला हैं और राज्य सरकार गांवों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नया पंचायत भवन केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि यह ग्रामीणों की बैठकों विकास योजनाओं के संचालन जनसमस्याओं के समाधान और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने ग्रामवासियों से भवन का संरक्षण करने तथा पंचायत के माध्यम से गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सांसद प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार, सरपंच जनेराम पटेल सहित घम्मन साहू, राजेश मेहता, राकेश ठाकुर, राजू जंघेल, पंचायत सदस्य हरी पटेल, सुखदेव पटेल, पेशी पटेल, रामनाथ पटेल, उमा बाई यादव, इंदिरा बाई पटेल, जेठिया बाई पटेल, शांति बाई धुर्वे, भूरी बाई पटेल, चम्पू बाई पटेल तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page