खैरागढ़। शासकीय कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह 8 अक्टूबर 2026 गुरुवार को दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया है। शासन से प्राप्त बजट के अनुसार नवीन भवन का निर्माण 465.84 लाख रुपये की लागत से होगा। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडेय तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा करेंगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत केसीजी की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका खम्मन ताम्रकार, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जनपद पंचायत खैरागढ़ की अध्यक्ष श्रीमती राजेश्री शैलेन्द्र निपाठी, कृषि समिति जिला पंचायत केसीजी के सभापति ललित चोपड़ा, दिनेश वर्मा, जमुना नरेश कुर्रे, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, लोक निर्माण सभापति अरुणा राजू सिंह, वन एवं खनिज समिति की सभापति हेमलता मंडावी, सांसद प्रतिनिधि प्रेमनारायण चन्द्राकर, भागवत शरण सिंह, समाजसेवी घम्मन साहू, बिशेसर साहू, नवनीत जैन, शशांक ताम्रकार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।भूमिपूजन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है। कार्यक्रम शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ के प्राचार्य तथा लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क), संभाग खैरागढ़ के कार्यपालन अभियंता के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा।
