पॉलिटिक्स

उत्तम सिंह ठाकुर बने जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे ने जिले के सक्रिय कांग्रेस नेता उत्तम सिंह ठाकुर को जिला कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया हैं। श्री ठाकुर की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और खासतौर पर उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है और उनकी संगठनात्मक नियुक्ति से यह उम्मीद की जारी है कि जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी में और कसावट आएगी। पूर्व में श्री ठाकुर अविभाजित राजनांदगांव जिले में प्रोफेशनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।
श्री ठाकुर की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवाज खान, खैरागढ़ पालिका उपाध्यक्ष रज्जाक खान, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती रिंकू मोहबिया, कांग्रेस नेता सुरजीत सिंह, जफर उल्लाह खान, मनोहर सेन, देवकांत यदु, मोहित भोडेकर, पुरन सारथी, मोहन वर्मा सहित बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page