Uncategorized

शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन ने किया नौ कन्याओं का पूजन, भेंट की श्रृंगार सामग्री

खैरागढ़। शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन की जिला इकाई खैरागढ़ की ओर से जिला अध्यक्ष सनत अग्रवाल के निवास पर नौ कन्या भोज एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया तथा उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया।कार्यक्रम में संस्था के जिला अध्यक्ष सनत अग्रवाल, उपाध्यक्ष घनश्याम बघेल एवं सचिव सुधीर महोबे सपरिवार उपस्थित रहे। संस्था की प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापिका श्रीमती श्वेता ठाकुर भी वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान नौ कन्याओं के पाद प्रक्षालन के साथ हल्दी लेपन किया गया तथा कुमकुम लगाकर उनका पूजन किया गया। इसके पश्चात कन्याओं को हलवा, पूरी, सब्जी सहित विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद ग्रहण कराया गया। भोजन के बाद उन्हें चुनरी, बिंदी, चूड़ी सहित श्रृंगार सामग्री भेंट की गई। साथ ही केला, पेंसिल, रबर आदि उपहार देकर कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त किया गया और सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस आयोजन में संस्था के पदाधिकारी कौशल कोसरे एवं श्रीमती भारती शोरी उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन कार्यक्रम के आयोजन में उनका अमूल्य सहयोग बना रहा। संस्था के सदस्यों ने कन्या पूजन के माध्यम से श्रद्धा, सेवा और संस्कार की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page