वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान में शामिल होने खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा दिल्ली रवाना

‘

खैरागढ़। लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर कांग्रेस द्वारा संचालित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान में शामिल होने के लिए खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा दिल्ली के लिए रवाना हुईं। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की सहभागिता के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदाताओं के अधिकारों और वोट की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी है। विधायक यशोदा वर्मा की इस अभियान में भागीदारी को कांग्रेस के संगठनात्मक प्रयासों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

↑
Exit mobile version