KCG

लांझियाटोला में मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, ग्रामीणों ने दवा छिड़काव की उठाई मांग

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। ग्राम लांझियाटोला में इन दिनों मच्छरों की बढ़ती संख्या से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। शाम ढलते ही गांव में मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि लोगों को घरों में भी राहत नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने इससे बीमारियों के फैलने की आशंका भी जताई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में लंबे समय से मच्छरों की समस्या बनी हुई है। बारिश के मौसम में जगह-जगह पानी जमा होने और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण मच्छरों की संख्या में इजाफा हुआ है। शाम के समय मच्छरों के झुंड से बच्चों बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत एवं संबंधित विभाग से गांव में तत्काल मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने की मांग की है साथ ही नालियों और जलजमाव वाले स्थानों की नियमित सफाई कराने की भी अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page