KCG

रिश्तेदार के घर पर न मिलने पर वापस लौट रहे 53 वर्षीय अधेड़ की सड़क हादसे में मौत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. बीती शाम खैरागढ़-दुर्ग मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार दुर्ग के सरस्वती नगर निवासी जगन्नाथ देवांगन उम्र 53 वर्ष अपने दुपहिया वाहन से खैरागढ़ के वार्ड नं 16 दाऊचौरा अपने रिश्तेदार से मिलने आये हुये थे जहां उन्होंने देखा कि दरवाजे पर ताला लगा है। जानकारी मिली कि उनके रिश्तेदार शादी में बाहर गये हुये हैं जिसके बाद जगन्नाथ देवांगन खैरागढ़ से अपने घर दुर्ग लौटने के लिए निकल गये। शाम करीब 7:30 बजे ग्राम जालबांधा के समीप उनकी

मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे बिजली खंभे जा टकराई और जगन्नाथ गंभीर रूप से घायल हो गये। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल 112 में फोन लगाकर घटना की सूचना मौके पर पहुंची 112 द्वारा उन्हें खैरागढ़ सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page