खैरागढ़. थाना खैरागढ़ में दर्ज अपराध में विवाह का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध स्थापित करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी मोहित नेताम उम्र 26 वर्ष निवासी थाना खैरागढ़ जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में पीड़िता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी ने वर्ष 2021 से अब तक विवाह का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध स्थापित किए। शिकायत के आधार पर थाना खैरागढ़ में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) एवं 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की विवेचना के दौरान अपराध से संबंधित साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया।
