विवाद दरकिनार, नगर पालिका ने अंततः निर्माणाधीन अटल परिसर का कराया भूमिपूजन

जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में नपा अध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं ने किया भू-पूजन
विक्रांत ने कहा- अब बिना देरी किये जल्द शुरू होगा अटल परिसर का निर्माण कार्य
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. लंबे विरोध के बाद आखिरकार सोमवार को 29.40 लाख की लागत से निर्माणाधीन अटल परिसर का भूमिपूजन कार्यक्रम नगर पालिका खैरागढ़ द्वारा सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित हुए वहीं अध्यक्षता नगर पालिका की अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर ने की साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता घम्मन साहू, टीके चंदेल, विकेश गुप्ता व नगर पालिका के सभापति व भाजपा पार्षदगण उपस्थित रहे। भूमि पूजन अवसर पर हिंदू पौराणिक विधि विधान व मंत्रोपचार के साथ निर्माणाधीन अटल परिसर का समारोह पूर्वक भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन उपरांत जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न व छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता स्व.अटल बिहारी बाजपेयी जी की स्मृति में अटल परिसर का निर्माण किया जाना है जहां अटल जी की आदमकद मूर्ति व भव्य चौक का निर्माण कार्य किया जाएगा। भूमि पूजन उपरांत शीघ्र ही परिसर का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा और अटल परिसर का निर्माण हम सबके लिए गौरव का विषय है।
निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पूर्व पखवाड़े पर चला है विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस द्वारा लगातार चरणबद्ध आंदोलन करते हुए नगर पालिका पर मीरा बाई चौक को नियम विरुद्ध हटाकर वहां अटल परिसर का निर्माण करने का आरोप लगाते हुए उस स्थान पर पुनः मीरा बाई की मूर्ति स्थापित करने व सीएमओ के विरुद्ध शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कार्रवाई की मांग की थी
वहीं भाजपा द्वारा भी पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता लेकर कांग्रेस द्वारा नगर की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा गया था कि वहां जो मूर्ति थी वो मीरा बाई की थी ही नहीं वहां मीरा बाई के नाम से कभी कोई चौक था ही नहीं नगर पालिका के रिकॉर्ड में भी मीरा बाई चौक का नामोनिशान नहीं है। इस बीच सोमवार को चाक-चौबंद पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर पालिका प्रशासन द्वारा अटल परिसर के भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर स्थानीय वार्ड पार्षद सुमित टांडिया, पालिका के सभापति विनय देवांगन, रूपेंद्र रजक, रेखा विकेश गुप्ता, पुष्पा सिंदूर, त्रिवेणी देवांगन, देविन कमलेश कोठले, भाजपा पार्षद चंद्रशेखर यादव, अजय जैन, शैलेंद्र वर्मा, मोनिका रजक, दिलीप राजपूत, भाजपा नेता रामाधार रजक, गोरेलाल वर्मा, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, महेश गिरी गोस्वामी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आयाश सिंह बोनी, वंदना टांडेकर, श्रीमती नीलू बैस, कृति वर्मा, प्रकाश सिंह ठाकुर, जपं उपाध्यक्ष लखन साहू, सभापति शैलेंद्र मिश्रा, संजय बरडिया, चंदन गोस्वामी, आलोक श्रीवास, हर्षवर्धन वर्मा, अंकित गर्ग सहित नगर पालिका के सीएमओ नरेश वर्मा, उप-अभियंता दीपाली तंबोली मिश्रा, दुष्यंत सेन, मनोज शुक्ला, नीरज सिंह सहित पालिका प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे वहीं पालिका में कांग्रेस के उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान सहित कांग्रेसी पार्षदों ने आयोजन से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।