शिक्षा

आज से चार खैरागढ़ में होगा दिवसीय राज्यस्तरीय युवा रचना शिविर

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छत्तीसगढ़ प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन के तत्वाधान दिनांक 27 से 30 दिसम्बर तक रचना शिविर का आयोजन पाठक मंच खैरागढ़ के आतिथेय में गोल बाजार स्थित बाफना भवन में होगा. इस आयोजन के योजना और क्रियान्वयन के लिए आवश्यक बैठक डॉ.प्रशांत झा के निवास में सम्पन्न हुई. इस अवसर संकल्प पहटिया ने पहले रचना शिविर की जानकारी देते हुए कहा कि बीते महीने छत्तीसगढ़ प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन के बैठक निर्णय लिया गया और लगातार इस निर्णय को मूर्त देने में यशपाल जंघेल के साथ रवि श्रीवास्तव लगातार संपर्क में रहें. जीवन यदु ने बताया कि के सभी पदाधिकारियों से लगातार चर्चा होती रही. विनयशरण सिंह ने इस आयोजन को खैरागढ़ के बौद्धिक और साहित्यिक माहौल के लिए महत्वपूर्ण बताया. डॉ.प्रशांत झा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा आतिथेय मिलना हमारे पाठक मंच के लिए सौभाग्य की बात है. इस बैठक में डाॅ.साधना अग्रवाल, रवि यादव, बलराम यादव, टी.ए.खान, डॉ.नत्थु तोड़े उपस्थित रहें. बता दें कि शिविर में 35 युवा रचनाकार सम्मिलित होंगे. शिविरार्थियों के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.सियाराम शर्मा और श्रोत व्यक्ति के रूप में रवि श्रीवास्तव, डॉ. जीवन यदु, डॉ.सियाराम शर्मा और राकेश तिवारी अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान करेंगे. इस आयोजन को लेकर पाठक मंच खैरागढ़ में उत्साह है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page