KCG

जिले के 36 पुलिसकर्मी पदोन्नत

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. आईजी राजनांदगांव के आदेश पर एसपी त्रिलोक बंसल ने जिले के पदोन्नत पुलिसकर्मियों को फित्ती लगाकर बधाई दी। ज्ञात हो कि जिले में कार्यरत आरक्षकों की जारी योग्यता सूची के अनुसार पीपी कोर्स के बाद उत्तीर्ण कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। एसपी ने सभी पदोन्नत प्रधान आरक्षक से कहा कि अब आप विवेचना अधिकारी बन गए हैं, अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे तथा पुलिस विभाग की बेदाग छवि को बरकरार रखेंगे। आपका व्यवहार आम जनता और स्टाफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बेहतर होना चाहिए। इस दौरान एएसपी नितेश कुमार गौतम, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रदीप येरेवार व एसडीओपी लालचंद मोहले उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page